{"_id":"6952dc9796e44b21d40e9248","slug":"kathua-news-union-election-kathua-news-c-201-1-knt1006-127725-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चुनाव के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन को मिला नया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चुनाव के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन को मिला नया प्रधान
Tue, 30 Dec 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
शाका शुभ बने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संवाद
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुए चुनाव, यूनियन के कुल 110 सदस्यों ने किया मतदान
कठुआ। नगर परिषद कार्यालय कठुआ में सोमवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के नए प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में यूनियन के कुल 110 सदस्यों ने मतदान किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुई इस चुनावी प्रक्रिया के शाका शुभ यूनियन के प्रधान चुने गए हैं।
सोमवार को चुनावी कार्यवाही नगर परिषद कठुआ के कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। दिनभर चली मतदान प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित होने पर शाका शुभ के समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला।
अगले पांच वर्षों के लिए प्रधान चुने जाने पर अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रवि रंधावा ने शाका शुभ को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सोम राज के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद इस चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में बिरादरी के 110 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 61 मत शाका शुभ ने हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे राजन को 49 मत हासिल हुए हैं। अब शाका शुभ आने वाले समय में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। रंधावा ने उम्मीद जताई कि वह पूरी बिरादरी को साथ लेकर काम करेंगे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी यूनियन को चुनाव जीतने के बाद शाका शुभ ने कहा कि उन्हें 61 मत मिले हैं लेकिन वे केवल इन मतदाताओं का नहीं बल्कि पूरे सफाई कर्मचारी समुदाय का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर दुख-दर्द में कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सोमराज, अर्बन लोकल बॉडीज सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड, दर्शन कुमार ने भी शाका शुभ को शुभकामनाएं दीं।