फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news. Tight security in border area

Kathua News: सीमावर्ती इलाके से हाईवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 14 Aug 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 14 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
kathua news. Tight security in border area
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा। लोहाई मल्हार ब्लॉक में एक वाहन की जांच करत - फोटो : संवाद
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष पर सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाइवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की ओर से अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं, जहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी की ओर से इन इलाकों में नियमित रूप से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। हाईवे पर लौंडी मोड में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त तौर पर एक विशेष नाका लगाया गया जहां हर छोटे बड़े वाहन की गहन जांच की गई। इसी तरह हाईवे को सीमावर्ती इलाके को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है। चौक चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। खासतौर पर दिन ढलने के बाद सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सड़कों पर खुद वाहनों की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed