{"_id":"6668eb424303e13d7606c004","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110344-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में संदिग्ध दिखने की अफवाह, रात भर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में संदिग्ध दिखने की अफवाह, रात भर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक से सटे मुख्य बाजार के इलाके में एक हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तड़के तक विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एक व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पता चला कि सब्जी बेचने आया था और गफलत में कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध हथियारबंद समझ लिया। वहीं अफवाह फैलाने वाले युवकों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सोमवार की देर रात कठुआ शहर में एक युवक ने संदिग्ध हथियारबंद देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। यह भी बताया कि संदिग्ध के पास वॉकी टॉकी भी था। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जगह-जगह तलाश शुरू कर दी गई। सिटी थाना प्रभारी अजय चिब ने बताया कि सुबह चार बजे तक पुलिस पार्टी ने लोगेट, चक दराब खां समेत शहर के आसपास के इलाकों में भी दबिश दी, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। सुबह रामलीला मैदान से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया तो पता चला कि वो बनी से कसरोड की सब्जी बेचने के लिए कठुआ आया था और रात में बाजार में ही सो गया। उन्होंने बताया कि वहां देर रात आए युवकों ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वो उठकर रामलीला मैदान की तरफ चला गया और वहीं मंदिर के पास सो गया। उधर, युवकों की ओर से हथियाबंद और वॉकी टॉकी के साथ व्यक्ति के संबंध में गलत सूचना दिए जाने पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए देर शाम तक थाने में ही बैठाए रखा। पुलिस के अनुसार गलत सूचना से लोगों में भ्रम और भय पैदा हुआ है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार शहर के अलग अलग जगहों पर गश्त करती है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।