{"_id":"6515ccb59a8cbe0ffd0e9a94","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-3121-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विजेता टीम को डीआईजी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विजेता टीम को डीआईजी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित संतोलिया खेल गतिविधियों का वीरवार को बसोहली के जवाहर नवोदय विद्यालय में समापन हो गया। इस अवसर पर डीआईजी शक्ति पाठक ने रनर अप और विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांग्रेस के महासचिव संजय राजदान, स्वर्णकार संघ के प्रधान दीपक कपूर, एडवोकेट नवनीश मिश्रा ने डीआईजी को पशमीना भेंट कर स्वागत किया।
अंतिम दिन के खेल मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने संतोलिया खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। रनर अप और विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पुस्तकें भी दी गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने की नसीहत दी। पुलिस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कई तरह की एक्टिविटी करवाती है। संतोलिया खेल भी उसी एक्टिविटी में से एक है। संतोलिया एक ऐसा खेल है जिससे व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और खेलने वाले खिलाडिंयों का भी मनोरंजन हो जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं से अपील की कि अपने समय को अच्छे कामों में लगाए और नशे से दूर रहें। नशे से बचते हुए खेल गतिविधियों में ध्यान केंद्रित कर अपना भविष्य बनाएं। इस दौरान एसएसपी कठुआ शिवदेव सिंह भी मौजूद रहे।