फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: लखनपुर में नगरपालिका की मनमर्जी, हाईवे की सड़क पर ले रहे अड्डा पर्ची

Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनपुर। घाटी जाने वाले ट्रकों से नगरपालिका 20 रुपये की अड्डा पर्ची ले रही है। वीरवार और शुक्रवार को लखनपुर में लगे 10 किलोमीटर लम्बे जाम में नपा की तरफ से ट्रक ड्राइवरों को सुविधा तो कोई दी नहीं गयी लेकिन जाम खुलने पर उनसे अड्डा पर्ची पूरी वसूल की गई। गुजरात से आए हनुमान सिंह ने बताया कि लखनपुर में ड्राइवर दो दिन तक जाम में फंसे रहे, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली, लेकिन जाम खुलने पर अड्डा पर्ची पूरी ली गयी। वो भी तब जब वे नपा की किसी भी संपत्ति का उपयोग ही नहीं कर रहे।
आगे उन्होंने बताया कि बसोहली मार्ग से घाटी जाने वाला रास्ता लखनपुर कस्बे के बाहर से ही निकल जाता है और उस रास्ते में वाहन व चालक नपा की किसी भी सड़क या अन्य सुविधा का लाभ नहीं लेते लेकिन फिर भी उनसे अड्डा पर्ची काटकर रुपये लिए गए। हरियाणा से आये एक अन्य चालक ने बताया कि जो अड्डा पर्ची नपा की तरफ से उन्हें दी जा रही है उसमें न तो कोई वाहन का नंबर लिखा है और न ही कोई और जानकारी, सिर्फ तारीख लिख कर पर्ची थमा दी जाती है। इस संबंध में कुछ भी पूछने पर गाड़ी को पीछे खड़ा करवा दिया जाता है। सड़क नेशनल हाईवे की है तो फिर नपा उस सड़क पर चलने के लिए रुपये कैसे ले सकती है। कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एंट्री नाके पर तैनात कर्मचारी ट्रक चालकों को सिर्फ तारीख लिखी हुई पर्ची देते हैं और उन्हें जल्दी-जल्दी आगे जाने को कहते हैं ताकि कोई चालक कुछ पूछ न सके।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष के पास नहीं कोई उचित जवाब।
वहीं जब इस मामले में नपा के अध्यक्ष काका राम से बात की गई तो उन्होंने मुद्दे के संबंध में कोई उचित जवाब नहीं दिया और यह बताया कि नपा द्वारा साफ-सफाई के लिए अड्डा पर्ची ली जाती है। वहीं हाईवे पर चलने के बदले अड्डा पर्ची पर उन्होंने कहा कि नपा सिर्फ साफ-सफाई के लिए ही एंट्री फीस लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed