फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: उज्ज पुल पर बोलेरो सवार तीन युवक नशीले पाउडर सहित काबू

Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/रामकोट। रामकोट पुलिस ने उज्ज दरिया पर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार तीन लोगों को 15 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान महानपुर निवासी विजय कुमार, बिलावर के पल्लन निवासी पंकज और महानपुर के गांव डांबरा निवासी जीवन शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की बोलेरो को भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक रामकोट पुलिस प्रभारी एसआई संजीत सिंह के नेतृत्व में रूटीन नाके और गश्त के संबंध में उज्ज पुल लुधेरा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर बोलेरो को रोका, जिसे विजय चला रहा था। गाड़ी में पंकज और जीवन भी मौजूद थे। जब इनकी तलाशी ली गई तो पंकज कुमार से 8 ग्राम और जीवन से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed