{"_id":"64c56a77d058da9e35094205","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-1286-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे मिनी बस, टैक्सी और ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे मिनी बस, टैक्सी और ऑटो चालक
Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बनी। जिला के उपमंडल बनी में मिनी बस, सूमो और ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस बारे में कई बार स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 10 साल से कम और स्कूली बच्चों से भी आम लोगों की तरह वसूली की जा रही है। बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा बनी में किराया सूची लगाई गई है। इसके अनुसार 3 किमी तक का किराया सात रुपये निर्धारित किया गया, लेकिन वाहन चालक दूना किराया वसूलते हैं।
किराया सूची मामले को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कठुआ से बात की गई उन्होंने कहा कि 2021 में जो किराया सूची जारी की गई थी। अभी भी वाहन चालकों द्वारा वही किराया लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 3 किमी के लिए 7 रुपये और 5 किमी तक का 12 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके विपरीत यात्रियों और स्कूल के बच्चों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। गांव सरथली निवासी कमरद्दीन ने बताया कि कई वाहन चालक स्कूली बच्चों को वाहन में बैठाने से साफ इंकार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि किराये को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त नियम भी बनाए थे। लेकिन, उनका पालन नहीं किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक स्कूल के विद्यार्थियों और विकलांगों को 50 फीसदी की छूट है। लेकिन, उक्त वाहन चालक उनसे भी आम लोगों की तरह वसूली कर रहे हैं। परिवहन विभाग से जांच कर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।