{"_id":"6522fda48804031d25063777","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-3432-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद
Mon, 09 Oct 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छीनी गई 50 हजार की नकदी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान तरसेम लाल उर्फ मंटा पुत्र गोविंद राम निवासी गर्नाइडी के रूप में हुई हैं। इस संबंध में सुरिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गरनैडी ने पुलिस स्टेशन राजबाग में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मोहन लाल पास के तालाब में गए थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे तो तलाश की गई और कुछ देर बाद उनके पिता दलहोटी के पास बेहोशी की हालत में पाए गए और उनके पिता के पास लगभग 50000 से 55000 रुपये थे जो लापता थे। बताया कि उनके कान और अन्य हिस्सों के पास चोट लगी थी और रकम भी उनके पास नहीं थी। बाद में जब उन्हें थोड़ा होश आया तो उन्होंने खुलासा किया कि एक व्यक्ति जिसका नाम तरसेम लाल उर्फ मंटा पुत्र गोविंद राम निवासी गरनैडी तहसील मढ़ीन ने उसकी हत्या का प्रयास किया और 50000 रुपये की नकदी छीन ली। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लगातार पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसके खुलासे पर छीनी गई 50 हजार रुपये की रकम उसके घर से बरामद कर ली गई।