फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: शारदीय नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियों का दौर जारी

Mon, 09 Oct 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 09 Oct 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर जिले के देवी मंदिरों में तैयारियों को दौर जारी है। मंदिरों को रंग रोगन के साथ बिजली के झालरों से सजाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जहां पहले ही बैठक कर विभागों को उचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं वहीं मंदिर कमेटियों और सेवादारों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्सव के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
आपको बता दें कि जिले भर के विभिन्न मंदिरों में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्ण मंदिर कठुआ, किला माता मंदिर हीरानगर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा नवरात्र मेले में सुरक्षा के विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा की टीम मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रख रही है। पुलिस ने जिले के सभी मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिले के दूर दराज देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। बनी सब डिवीजन के जोडेयां और दौले माता मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर तक साजो सामान और लंगरों के लिए राशन पहुंचाने के काम भी शुरू हो गए हैं। जोड़ेयां माता वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने भी कमर कस ली है। मंदिर कमेटी के अधीश सोधी ने बताया कि भक्तों के ठहरने, लंगर समेत पानी, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रंग-रोगन के लिए सेवादारों का पहला जत्था रवाना कर दिया गया। जोड़ेयां माता मंदिर में हर साल शारदीय नवरात्र के दौरान डेढ़ लाख के लगभग भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। बताया कि भक्तों को हर संभव सुविधा की पूरी कोशिश की जाएगी। उधर, भजन गायक लेखराज वर्मा मंगलवार को अपने साथियों और सेवादारों के साथ जोड़ेयां माता मंदिर को रवाना होंगे। पिछले डेढ़ दशक से लेखराज वर्मा नवरात्र के दौरान माता के मंदिर में सुबह से शाम तक महामाई का गुणगान करते हैं। मंदिर प्रांगण के आसपास प्रसाद आदि की दुकानों को सजाने के लिए मंदिर कमेटी ने भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


...............

बिजली, पानी और सड़क के इंतजाम समय से सुनिश्चित करने की मांग

जोड़ेया माता में भक्तों की सुविधा के लिए बिजली, पानी के साथ साथ सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग लोगों ने की है। बनी से पगडंडी नुमा पहाड़ी रास्ते के अलावा शीतलनगर से कोट तक मार्ग को भी दुरुस्त किए जाने की मांग की गई है। बनी बसोहली मार्ग से कोट गांव तक लगभग दस किलोमीटर का लिंक मार्ग है, जिसकी खस्ताहालत है। वहीं इसके बाद लगभग 14 किलोमीटर के पगडंडी नुमा पहाड़ी रास्ते से होकर भक्त महामाई के दर्शनों के लिए जोडे़यां पर्वत पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed