{"_id":"6522fc1f893cff11f0099944","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-3417-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में डेंगू के 9 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में डेंगू के 9 नए मामले आए सामने
Mon, 09 Oct 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Oct 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कठुआ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 235 पहुंच गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में सर्वे किया और डेंगू पॉजिटिव मिले लोगों के परिवारों के ब्लड सैंपल लिए गए और आसपास के घरों में लारवा टीम ने सर्वे किया और लोगों को जागरूक किया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि रविवार को 9 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 15 जून से अब तक जिला में 235 मरीज मिले हैं। इनमें से 188 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 47 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों ने जिला के भेड़ बलौर, पंजवाड़ी, फिंतर, बिलावर, चक लुडेन, गोविंदसर और मुट्ठी हरदू में जाकर सर्वे किया और लोगों को जागरूक भी किया। इसके अलावा उक्त क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का स्प्रे भी किया गया।