{"_id":"6511da648055a06b380b5aa4","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-3036-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छह माह से नहीं आ रहा पानी, जिम्मेदार कह रहे सब्र करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छह माह से नहीं आ रहा पानी, जिम्मेदार कह रहे सब्र करो
Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कालीबड़ी से सटे शक्ति नगर मोहल्ले में पिछले 6 महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। वहीं इस समस्या के संबंध में जब भी लोग जिम्मेदार अधिकारी से मिलते हैं तो उनका कहना होता है कि सब्र करो जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन छह माह बाद भी समस्या जस की तस है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय राजकुमार ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। वहीं, खुदाई किए गए स्थान पर होने वाला जल भराव पाइपलाइन के माध्यम से लोगों के घरों में आ रहा है। हालत यह है कि पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी पानी बर्बाद हो जा रहा है। थोड़ा बहुत पानी घरों में आ रहा है वह भी इतना दूषित है कि वह प्रयोग नहीं किया जा सकता। पानी के लिए लोगों को दरबदर होना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों को बार-बार इसकी जानकारी देने के बाद भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग हाईवे पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। वहीं प्रदर्शन में शामिल भजन कौन ने कहा कि पानी की सप्लाई प्रभावित होने से सबसे ज्यादा परेशानी मोहल्ले की महिलाओं को हो रही है। जिन्हें अपने घरेलू काम निपटाने के लिए कई बार कालीबड़ी के ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में ज्योति बाला, सुनीता देवी, कांता देवी, सिंबू रानी, शीला देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही।