{"_id":"64c569a6ebc5d8597a057c34","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-1293-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एक साल में ही सड़क पर बिछाई तारकोल उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एक साल में ही सड़क पर बिछाई तारकोल उखड़ी
Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। करीब एक वर्ष पूर्व बसोहली बस अड्डे की मुख्य सड़क पर तारकोल बिछाया गया था। एक साल में ही सड़क से तारकोल उखड़ गई। सड़क पर अब गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार ब्लॉक दिवस पर इन गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय राजा रफीक, गौरव जमवाल ने कहा कि तारकोल बिछाने के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर फोटो खिंचाकर काम शुरू कराया था अब सड़क में गड्ढे हो जाने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं आ रहा है।
बस अड्डे का यह मुख्य मार्ग बसोहली नगर के विभिन्न वार्डों को आपस में जोड़ता है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगती मुख्य गली वार्ड सात और आसपास के इलाकों को भी यह सड़क जोड़ती है। वहीं, जम्मू कश्मीर बैंक की ओर जाने वाले मार्ग और बसोहली-कठुआ व बसोहली-बनी सडक, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को भी आपस में जोड़ती है। बारिश के दिनों में यहां हालात बद से बदतर होते हैं क्योंकि गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है जिसके कारण कई वाहन यहां फिसल कर गिर जाते हैं और चालक जख्मी हो जाते हैं। लोग इसके लिए संबंधित विभाग को कोसते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारी इन गड्ढों को भरने के बजाए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। अगर कल को कोई हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भरत गुप्ता ने बताया की मौसम साफ होने के बाद इन गड्ढों की मरम्मत व इन्हें भरने के लिए कार्रवाई की जाएगी।