फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, dengu news

Kathua News: जिले में डेंगू की दस्तक, छह पॉजिटिव तीन महिला और तीन पुरुष शामिल

Wed, 13 Aug 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 13 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
kathua news, dengu news
शहर के वार्ड 11 में डेगू के मरीज पाए जाने के बाद लोगों के खून के सेंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्
स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, पीड़ितों के घर और आसपास करवाया एंटी लारवा स्प्रे
विज्ञापन

कठुआ। डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। बरसात के इस सीजन में पहले पाए गए छह डेंगू पॉजिटिव मरीजों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। डेंगू के ताजा मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आसपास के घरों में एंटी लारवा का छिड़काव कर दिया है।
मंगलवार को डेंगू के दो मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया विंग की टीमों को काम पर लगा दिया। डेंगू के जिले में इस साल रिपोर्ट हुए पहले यह छह मामलों में 3 मामले कठुआ शहर के वार्ड 11 से सामने आए हैं। इसमें दो महिला और एक पुरुष डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा लखनपुर के महापाटी गांव में एक पुरुष, हीरानगर के मेला गांव में एक महिला और कठुआ कुमरी गांव में एक पुरुष भी डेंगू पाजिटिव पाया गया है। जिसमें हीरानगर के मेला गांव से डेंगू पॉजिटिव पाई गई महिला को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जबकि अन्य काे उपचार उनके घरों में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि कठुआ में हर साल डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आते रहे हैं। बीते साल 750 के करीब लोगों को डेंगू का डंक लगा था। इससे पहले कुछ वर्षों में कठुआ जिले में डेंगू के एक हजार तक मामले प्रति वर्ष सामने आते रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार पूरे साल अपनी सतर्कता जारी रखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू संक्रमण के सामने आने वाले मामलों के बारे में मलेरिया विंग के वरिष्ठ इंस्पेक्टर लोकेश राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमितों से यात्रा इतिहास और परिवार में अन्य लोगों के बीमार होने के संबंध में जानकारी ली गई है। वहीं, टीम ने डेंगू पीड़ित के घर के भीतर और परिसर में एंटी लारवा का स्प्रे किया है। जबकि आसपास के घरों में भी एंटी लारवा का स्प्रे करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत दी गई है।
उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीजों की पहचान करने के लिए जारी अभियान के 8 अगस्त से 11 अगस्त के बीच लिए गए 95 सैंपलों की जांच के बाद 6 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वार्ड 11 के 8 मरीजों के सेंपल को भी जांच के लिए भेजा गया है।

कोट
बिलावर और महानपुर का दौरा कर मरीजों की जांच कर व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। मलेरिया विंग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर विशेष सर्तकता बरतने की अपील की। सभी संदिग्ध मरीजाें की जांच करवाने और उनकी रिपोर्टिग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जारी किए।
सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed