फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news,block day

साहब! 3 साल से अधर में लटका बख्तपुर जलापूर्ति योजना का काम

विज्ञापन
kathua news,block day
बिलावर। उपमंडल में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर डीसी राहुल यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों ने बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं। इसमें इलाके के जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हॉल में दोपहर 12:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बिलावर रूरल पंचायत के नायब सरपंच सतीश शर्मा ने अधर में लटकी बख्तपुर जलापूर्ति योजना (वाटर सप्लाई स्कीम) बारे में अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए वॉटर सप्लाई स्कीम बनाई गई थी, लेकिन आज तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे क्षेत्रवासियों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने डीसी को जल्द सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन

बग्गन अप्पर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन की इमारत के बाहर चहारदीवारी लगाने मांग की। मडून पंचायत के लोगों ने कटली से देहरी गला सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की। ब्लॉक चेयरमैन बिलावर ने बताया कि बीते दो साल में इलाके में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। मांग उठाई कि बिजली विभाग की ओर से निर्धारित शेड्यूल कट के समय को कम किया जाए, जिससे लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद बिलावर और मंडली के सदस्यों ने अधिकारी से मांग की कि फिंतर से सुकराला तक लोक निर्माण विभाग की ओर से जो सड़क बनाई गई है, उसमें सही तरीके से पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया जाए। कई स्थानों पर सड़क पर सही तरीके से तारकोल नहीं बिछाई गई है, जिसे जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीसी ने अधिकारियों को जनसमस्याएं हल करने के दिए निर्देश
डीसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का जल्द हल किया जाए। मौके पर डीसी ने कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग और राजस्व विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं की जानकारी ली। इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed