{"_id":"694ee289d347008ef5013f91","slug":"kathua-news-admin-cup-kathua-news-c-201-1-knt1006-127650-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ एडमिन कप में सीएमओ इलेवन ने जीडीसी कठुआ इलेवन को 6 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ एडमिन कप में सीएमओ इलेवन ने जीडीसी कठुआ इलेवन को 6 रन से हराया
Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। शुक्रवार काे जारी प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सीएमओ इलेवन ने राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से पराजित किया।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीएमओ इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 144 रन बनाए। जिसमें टीम के लिए करुण ने 37 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें एक छक्का और पांच चौके शामिल रहे। वहीं, कयूम ने 38 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि अमित जसरोटिया ने 20 गेंदों में 29 रन जोड़ते हुए एक छक्का और दो चौके लगाए।
जवाब में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ इलेवन ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। इस पारी में टीम के लिए दया राम ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे, वहीं, गौतम ने 25 गेंदों में 14 रन और अरविंद ने 7 गेंदों में तेज 13 रन बनाए। इस मुकाबले में सीएमओ इलेवन की गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। टीम के प्रमुख गेंदबाज सरवन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि विनायक ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। फील्डिंग में अमित मुंडे ने दो शानदार कैच पकड़े और करुण ने एक दर्शनीय कैच लेकर सबका ध्यान खींचा। इस मैच में करुण को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।