कठुआ। होली प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल राजबाग में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स जम्मू के तत्वाधान में हास्य रंग विषय पर हास्य पाठ प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धा में आसपास के लगभग 23 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीडी बाड़ी जम्मू को मिला। प्रतिभागियों अपनी हास्य कविता के माध्यम से हिन्दी भाषा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। रोमांचकारी एवं हास्य रस से भरपूर कविताओं ने खूब वाह वाही लूटी।
प्रतियोगिता में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीडी बाड़ी जम्मू, दूसरा स्थान जम्मू संस्कृति स्कूल जम्मू और तीसरा स्थान जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार स्टेफन इंटरनेशनल स्कूल जम्मू, आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना जम्मू और टायनी स्कालर्स स्कूल कठुआ ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र वितरित किए गये। जम्मू सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष राजेश राठौड़ मुख्य अतिथि जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांप्लेक्स के निदेशक डॉ के. सी. मेहता, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन राजबाग की प्रधानाचार्या डॉ. बृज बाला कोहली मौजूद रहे। इस प्रतिस्पर्धा में मंच का कार्यभार हिन्दी प्रध्यापिका नरेश सांगड़ा, आठवीं श्रेणी की छात्रा रिधिमा शर्मा और जपजोत कौर ने किया। विशेष अतिथियों में आईडीपीएस, कठुआ के प्रधानाचार्य संजय कुमार, साई इंटरनेशनल स्कूल हीरानगर के प्रधानाचार्य शिव शाह, होली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक हिमांशु कोहली मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में सरकारी स्कूल हीरानगर की अध्यापिका सुनीता कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरबंस सिंह और होली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल, राजबाग की प्रधानाचार्या सीमा संब्याल ने निभाई।