फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: सड़क की जद में आ रहे घर, लोग पहुंचे डीसी दफ्तर

विज्ञापन
kathua
सड़क डायवर्जन की मांग लेकर जिला सचिवालय पहुंचा शिष्टमंडल। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भागथली स्थित रावी पुल से नगरी तक सीधा सड़क संपर्क बनाए जाने के तहत जराई गांव में सड़क विस्तारीकरण के कारण गांव में घरों को होने वाले वाले नुकसान से बचाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीसी राहुल पांडेय से मिला। ग्रामीणों ने ग्रेफ द्वारा बनाई जा रही सड़क के डिजाइन में बदलाव कर उनके घरों को सड़क के दायरे में आने से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय तरसेम लाल ने बताया कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण पिछले दस साल से अधर में लटका था। पहले वह लोग इस आशा में सरकार के फैसले से खुश थे कि उनके गांव के लोगों को आवागमन के लिए एक बेहतर सड़क मिलेगी। खरकड़ा मोड़ से लेकर मकसूसपुर तक इस खस्ताहाल सड़क के बावजूद जैसे-तैसे आवागमन करते रहे। लेकिन गत दिनों ग्रेफ द्वारा करवाए गए सर्वे के बाद उन्हें पता चला कि नई सड़क गांव के बीच से निकाली जा रही है। अगर ऐसा होता है तो करीब 100 फीट चौड़ी इस सड़क से गांव के सैकड़ों घरों को तोड़ना पड़ेगा। गांव में रहने वाले लोग जो इससे प्रभावित होंगे, उनके पास पहले ही एक ही कमरा है, अगर वह टूट गया तो लोग कहां रहेंगे। वहीं, इस मौके पर ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम डोगरा ने कहा कि सड़क के निर्माण से होने वाली ग्रामीणों की परेशानी का समाधान करने के लिए उन्होंने डीसी से मुलाकात की है। जिन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस बारे में ग्रेफ केेे अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके अलावा वह भी इस बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से बात करेंगे ताकि ग्रामीणों को परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed