{"_id":"637bcbc1a7b70f02a96fe472","slug":"kathua-kathua-news-jmu272782441","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क का बकाया काम भी कराएं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क का बकाया काम भी कराएं पूरा
विज्ञापन
कठुआ। साहब! पला मोड़ से बोहड़ा तक सड़क का काम जारी है, 22 सौ मीटर का टेंडर बाकी है, जल्द यह काम भी पूरा करवा दिया जाए, ताकि इलाके की एक बड़ी आबादी पहली बार सड़क संपर्क से जुड़ सके। सड़क न होने से इलाके में मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। यह बातें बोहड़ा, पला मोड़ और बालासुंदरी मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने अपनी व्यवस्था सुनाते हुए पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया से कहीं।
सोमवार को पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने माता बालासुंदरी के दर पर हाजिरी लगाई। साथ ही क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उनके कार्यकाल में शुरू करवाए गए 17 करोड़ की लागत से पला मोड़ से बोहड़ा तक सड़क का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने जसरोटिया को बताया कि 22 सौ मीटर का हिस्सा शेष है जिसके लिए जल्द काम शुरू करवाया जाए। इसके अलावा इलाके के स्कूलों में स्टॉफ की कमी, उन्हें अपग्रेड किया जाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने पीएचसी और पशुपालन विभाग के वेटरनरी सेंटर में भी उचित स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनकी मांगों को उचित मंच तक रखने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने बताया कि क्षेत्र में अलग अलग मोहड़ों के प्रतिनिधिमंडल और लोगों ने मुलाकात की है। इलाके में बताई गई समस्याओं के साथ ही जलापूर्ती को लेकर भी अधिकारियों से बात की गई है। कहा कि यह इलाका जल्द ही सड़क संपर्क से जुड़ जाएगा, जिसके बाद माता बालासुंदरी मंदिर की दूरी भी बेहद कम हो जाएगी। इस मौके पर मां बाला सुन्दरी कमेटी के अध्यक्ष जैमल सिंह , चग्गर सिंह, भाजपा मंडल प्रधान रणधीर सिंह, मंडल प्रधान समर सिंह,उप प्रधान विद्या सागर, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।