फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

शहर के प्रत्येक वार्ड में लगेगा बोरवेल, हर गली होगी रोशन

विज्ञापन
kathua
कठुआ नगर परिषद की हाउस मीटिंग को संबोधित करते प्रधान राजिंद्र सिंह बब्बी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। 78 लाख 75 हजार की भारी भरकम राशि से शहर के हर वार्ड में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था होने जा रही है। नगर परिषद कठुआ शहर के हर वार्ड में एक बोरवेल लगाने जा रही है। उधर, शहर की हर गली मोहल्ले और सड़क को रोशन करने के लिए नगर परिषद कठुआ इसी सप्ताह आठ सौ नई स्ट्रीट लाइटें खरीदने जा रही है। इसके अलावा शहर की सीवरेज योजना को भी मंजूर करवाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण फैसले नगर परिषद कठुआ की नवनियुक्त अध्यक्ष राजिंद्र सिंह बब्बी की अध्यक्षता में हुई पहली हाउस मीटिंग में लिए गए हैं।
विज्ञापन

कठुआ शहर में पिछले कई महीनों से रुके विकास ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। नए प्रधान की अध्यक्षता में पहली हाउस मीटिंग सोमवार को हुई। जिसमें 14 पार्षदों ने भाग लिया। हाउस मीटिंग के दौरान पार्षदों ने क्रमवार अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को उजागर किया। उधर, पहली ही बैठक से भाजपा के सात पार्षद नदारद रहे। हाउस मीटिंग के दौरान पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं के साथ ही शहर की मुख्य समस्याओं पर भी चर्चा की। शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट के प्रबंध, मुख्य सड़कों के किनारे झाड़ियों को काटने के प्रंबध, नियमित साफ सफाई के साथ साथ गली मोहल्लों की समस्याओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय में खराब वॉटर प्यूरिफायर को बदले जाने की मांग भी रखी गई। अध्यक्ष ने सभी मामलों में मौके पर ही निर्देश जारी कर दिए। बताया कि शहर के हर वार्ड की एक-एक कर 20 अस्थायी सफाई कर्मियों की टीम सफाई कर रही है। वार्ड पांच के पार्षद अशोक कुमार शर्मा ने हाउस मीटिंग के दौरान कहा कि सभी पार्षद परिवार की तरह एक साथ चलें तो शहर का विकास संभव है। कहा कि पिछले साल में जितनी भी बैठकें हुईं, उनमें एकतरफा फैसले होते रहे। आरोप लगाया कि राशि कहां से आई, कहां खर्ची गई, इसके बारे में भी जानकारी कभी पार्षदों को नहीं दी जाती थी। मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद की बैलेंस शीट को हाउस मीटिंग में रखा जाना चाहिए ताकि पारदर्शी तरीके से काम चले। उन्होंने कहा कि परिषद ने चार साल में दर्जनों दुकानें बेची, सैंकड़ों टेंडर लगाए, बड़े पैैमाने पर कोरोना में खरीद की लेकिन कभी हिसाब नहीं दिया गया। कहा कि नए अध्यक्ष से पार्षदों और शहरवासियों को उम्मीदें हैं। वार्ड आठ की पार्षद कुलवंत कौर ने कहा कि उनके वार्ड में छोटे छोटे काम अधूरे हैं। गलियां बनाई गईं लेकिन पानी की पाइपलाइनें ही नहीं बिछी हैं। ऐसे में पानी की समस्या भी अधिक है। नगर परिषद को उपलब्ध फंड्स से बोरवैल का काम जल्द करवाना चाहिए। साथ ही वार्ड की नियमित सफाई भी होनी चाहिए। वार्ड दस के पार्षद अजय कुमार ने अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के अभाव का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नगर परिषद कार्यालय में दूषित पानी पीने का मामला भी उठाया। बताया कि वॉटर प्यूरिफायर खराब है जिसे बदला जाना चाहिए। अध्यक्ष ने तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 13 के पार्षद रंधीर सिंह ने अध्यक्ष से कहा कि शहर में सबसे अधिक दिक्कत साफ सफाई की है। ऐसे में सीवरेज योजना को जल्द मंजूर करवाया जाए। बताया कि उनके वार्ड में बिना सही योजना के नालियां बनाई गई हैं जिनमें निकासी के प्रबंध नहीं है। सीवरेज योजना से शहर को इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद करण सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में कई कुंए हैं जिन्हें दुरूस्त करने की जरूरत है। बताया कि इन जलाशयों को संरक्षिति करने के साथ ही इनमें पानी सप्लाई के लिए मोटर भी लगाई जानी चाहिए। वार्ड 20 पार्षद रवींद्र पठानिया ने कहा कि सबसे पहले शहर की मुख्य समस्याओं को हल करने की जरूरत है जिसमें मुख्य सड़कों के किनारे लगे मैनहोल के टूटे ढक्कनों को बदला जाना चाहिए। बताया कि आए दिन इसके चलते लोग घायल होते हैं। शाम ढ़लने के बाद हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा उन्होंने ड्रीमलैंड पार्क रोड़ और कैप्टन सुनील चौधरी मार्ग किनारे झाड़ियों को भी काटा जाना चाहिए। उन्होंने इसके अलावा अपने वार्ड की समस्याओं को भी अध्यक्ष के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed