{"_id":"637529025348446ba2450b95","slug":"kathua-kathua-news-jmu2724243129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार! बढ़ाई जाए मिड-डे मील वर्करों की पगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार! बढ़ाई जाए मिड-डे मील वर्करों की पगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर बुधवार को एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। हालांकि कार्यक्रम में आम लोगों की उपस्थिति न के बराबर रही। मात्र दो पंचायत प्रतिनिधियों ने ही अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कोटपुन्नू के सरपंच विनय शर्मा ने सरकारी स्कूलों में खाना पकाने और साफ-सफाई करने वाली वर्करों का वेतन बढ़ाने की भी मांग की। कहा कि इन वर्करों को स्कूल की साफ-सफाई से लेकर मिड-डे मील का खाना पकाने का काम सौंपा गया है, जिसके बदले मात्र एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इससे घर का खर्च कैसे चलाया जा सकता है। सरकार को इनके वेतन में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
उन्होंने कोटपुन्नू पंचायत के नाले पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने नाले पर अतिक्रमण किया है। कई बार कहने पर भी अतिक्रमणकारी नहीं हट रहे, इसलिए प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और कानूनी कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटवाए। मेला पंचायत के नायब सरपंच अशोक कुमार ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने शराब की दुकानों पर मनमाने दामों पर शराब की बिक्री की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम राकेश शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि अतिक्रमण जल्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा जिन समस्याओं का समाधान उनके अधीन है, उसका समाधान जल्द किया जाएगा और जिन समस्याओं को अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की जरूरत पड़ी, उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।