फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

सरकारी जमीनों की गिरदावरी बहाल कर मालिकाना हक देने की मांग

विज्ञापन
kathua
हीरानगर। सरकारी जमीनों पर गिरदावरी बहाल करने की मांग भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान की। बैठक में मौजूद यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सरकारी जमीनों की गिरदावरी कटने से लोग परेशान हैं और उनमें जमीने छिनने का डर बना हुआ है। इसलिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह जमीन लोगों के पास रहेगी या नहीं। अगर रहेंगी तो इनका मालिकाना हक लोगों को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा लोगों ने सालों मेहनत कर जमीनों को खेती लायक बनाया और यहां खेती कर परिवारों का गुजर-बसर कर रहे हैं। कई किसान परिवार ऐसे हैं जिनकी दो वक्त की रोटी इन्हीं सरकारी जमीनों पर खेती कर पूरी होती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके घर भी सरकारी जमीनों पर हैं। सरकार ने कुछ साल पहले सरकारी जमीनों को खाली करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद तहसील कार्यालय की तरफ से भी किसानों को सरकारी जमीनों पर खेती न करने के निर्देश दिए गए। अभी भी किसान सरकार के फैसले से आशंकित है। उन्होंने मांग की कि सरकारी जमीनों की गिरदावरी बहाल कर लोगों को मालिकाना हक दिए जाए। अगर सरकार अपने फैसले पर अडिग रही तो हम लोगों को इसके खिलाफ लामबंद करेंगे। बैठक में अजीत कुमार, कुलदीप कुमार, बोधराज, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed