{"_id":"631a4216d568fb7e2a278813","slug":"kathua-kathua-news-jmu267595111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए प्रेमनाथ डोगरा, राजेंद्र सिंह और वंदना अंदोत्रा मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए प्रेमनाथ डोगरा, राजेंद्र सिंह और वंदना अंदोत्रा मैदान में
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए होने जा रहे चुनाव की प्रक्रिया में वीरवार को नामांकनों की जांच पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार और बुधवार को दो दिन चली प्रक्रिया में तीन नामांकन भरे गए थे जिन्हें जांच में सही पाया गया है। ऐसे में प्रक्रिया अब बैठक की ओर बढ़ चली है। चुनाव में पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम नाथ डोगरा के साथ साथ डोगरा स्वाभीमान संगठन पार्टी के सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह बब्बी और उनकी पत्नी वंदना अंदोत्रा अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक चुके हैं।
नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष के पद पर वर्तमान में उपाध्यक्ष रेखा कुमारी काम कर रही हैं। शहर में विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने और शहरवासियों की समस्याओं के उचित समाधान के लिए अध्यक्ष पद का भरा जाना जरूरी है। पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रशासन को एक महीने के भीतर इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जाना है। ऐसे में प्रशासन ने दस सितंबर को चुनावी प्रक्रिया के लिए बैठक निधार्रित की है।
वीरवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक नामांकनों की जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल ने बताया कि तीनों नामांकनों की जांच में दस्तावेजों को सही पाया गया है। ऐसे में अब अगली प्रक्रिया चुनावी बैठक की है जिससे पहले तक कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है।
विज्ञापन
.............