{"_id":"650a786b00d328a5aa07c5f7","slug":"kathua-basohli-news-tourist-scorpio-drowned-in-ranjit-sagar-lake-in-purthu-basohli-kathua-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसोहली: पुरथू घूमने आए दंपती की स्कार्पियो रणजीत सागर झील में डूबी, बच्चे भी थे सवार, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसोहली: पुरथू घूमने आए दंपती की स्कार्पियो रणजीत सागर झील में डूबी, बच्चे भी थे सवार, ऐसे बची जान
Wed, 20 Sep 2023 10:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:13 AM IST
सार
पर्यटन स्थल पुरथू में घूमने आए अखनूर के पर्यटकों की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर झील में डूब गई। दपंती ने बताया कि वह अखनूर के रहने वाले हैं और यहां पर घूमने के लिए आए थे।
विज्ञापन
झील में डूबी स्कार्पियो
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला कठुआ की तहसील बसोहली के पर्यटन स्थल पुरथू में घूमने आए अखनूर के पर्यटकों की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर झील में समा गई। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने गाड़ी को झील में गिरते हुए देख लिया और तुरंत रस्सियां डालकर गाड़ी तक पहुंचे। युवकों ने गाड़ी की खिड़कियां खोलकर अंदर से चार लोगों को बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी में दपंती और दो बच्चे थे।
विज्ञापन
बचाने वाले युवकों ने कहा कि वह झील के किनारे बैठ थे। रात करीब आठ बजे एक स्कार्पियो झील के किनारे-किनारे खेतों में चल रही थी। इस दौरान अचनाक वह झील में उतर गई और देखते-देखते पानी के बीच डूबने लगी। उन्होंने फोन कर गांव के अन्य युवकों से अन्य युवकों को भी मदद के लिए बुलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
अखनूर के रहने वाले हैं दपंती
दपंती ने बताया कि वह अखनूर के रहने वाले हैं और यहां पर घूमने के लिए आए थे। झील को निहारते हुए गाड़ी ढलान से नीचे चली गई जो बांद में नियंत्रित नहीं हो पाई। दंपती ने जान बचाने के लिए युवाओं का शुक्रिया किया। अगर युवा झील के किनारे नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डूबी हुई गाड़ी को भी युवाओं ने बाद में झील से निकाल लिया है। अभी दंपती गाड़ी को लेकर नहीं गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी चमेल सिंह, शाम सिंह व अन्य ने बताया कि पर्यटन स्थल पुरथू में अकसर लोग प्री वेडिंग शूट और घूमने के लिए आते हैं। पहले लगा कि प्री वेडिंग शूट पर आया कोई वाहन झील में डूब गया है लेकिन यह दंपती घूमने के लिए ही यहां पर पहुंचा था। घटना के बाद दंपती को घर के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया।