{"_id":"c245e43f7f18e3ab170ef3c8fca14468","slug":"kanche-cricket-on-google-paly-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल प्ले स्टोर पर अब कंचे क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल प्ले स्टोर पर अब कंचे क्रिकेट
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल प्ले स्टोर में कंचे से धूम मचाने वाले कठुआ के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक और गेम लांच कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर पर गेम कंचे क्रिकेट को वीरवार को रिलीज किया गया। यह गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क डाउनलोड होगा।
विज्ञापन
बच्चों के पारंपरिक खेल कंचे और सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का फ्यूजन तैयार करने वाले विशाल गुप्ता के अनुसार नई गेम में 50 रोमांचक चुनौतियां हैं। इसके अलावा ग्राफिक्स में भी मल्टी डाइमेंशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर यह खेल कंचे की तरह लोकप्रियता हासिल करने की काबिलियत रखता है। दीगर है कि कठुआ के रहने वाले विशाल गुप्ता ने कंचे गेम तैयार की थी, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर मोबाइल यूजर्स ने हाथों हाथ लिया।
विज्ञापन
दिलचस्प है कि गूगल प्ले स्टोर पर कंचे गेम न सिर्फ ऑल टाइम टॉप श्रेणी पर पहुंच गई, बल्कि इसे भारत सहित दुनिया के बाकी हिस्सों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिला।
कंचे गेम को साढ़े तीन लाख बार डाउनलोड किया गया। गौरतलब है कि विशाल गुप्ता कठुआ में ही रहकर सॉफ्टवेयर तैयार करते हैं। पूरण सॉफ्टवेयर शीर्षक से विशाल गुप्ता के दर्जनों सॉफ्टवेयर दुनिया भर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पूरण सॉफ्टवेयर की रोजाना डाउनलोड दर हजारों में है।