फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kalash Yatra Organised in Village Budhi

Kathua News: मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
Kalash Yatra Organised in Village Budhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गांव बुद्धि में मौजूद श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम परिवार की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आगाज हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन गांव में भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था दिखाई।
बैंडबाजे के साथ मंदिर परिसर से निकाली गई कलशयात्रा में जहां महिलाएं भजन-संकीर्तन करती दिखाई दीं। वहीं युवाओं ने श्रीराम का जयघोष कर पूरे गांव का वातावरण राममय कर दिया। पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करने के बाद कलशयात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में मूर्ति स्थापना का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े श्रद्धालु राजेश कुमार ने बताया कि विद्वान पुरोहितों द्वारा 24 जनवरी तक भगवान राम की विधिवत पूजा की जाएगी। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed