फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kabbadi

कठुआ ने जीतीं अंडर-14 और अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
Kabbadi
राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में जारी इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में भाग लेते ? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद युवा सेवा एवं खेल विभाग ने अपने वार्षिक खेल कलेंडर के अनुसार गतिविधियों को फिर शुरू कर दिया है। मंगलवार को विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू की गईं।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता के तहत लड़कों की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, शतरंज और कैरम के मुकाबले कराए गए। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में जोनल स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा ने कराया। जबकि, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने कराया। इस मौके पर दोनों ही शिक्षण स्थानों के प्रधानाचार्यों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना के अनुसार अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विभाग के शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह और जिया लाल की देखरेख में हुए ब्वॉयज अंडर-19 कबड्डी का फाइनल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के बीच खेला गया। जिसमें कठुआ ने जीत हासिल की। इसी तरह प्रतियोगिता का अंडर-14 मुकाबला आरएस जागृति निकेतन और मिडल स्कूल तरफसांझी के बीच खेला गया। जिसमें आरएस जागृति निकेतन के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के बीच हुआ। इसमें भी कठुआ की टीम ने ही जीत हासिल की। इसके साथ अंडर-14 में गिड़वा चक का मुकाबला मिडल स्कूल तरफसांझी से हुआ, जिसमें गिड़वा चक ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed