फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu Mail collided with a car, all safe

जम्मू मेल से टकराई कार, सभी सवार सुरक्षित

Tue, 17 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 17 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jammu Mail collided with a car, all  safe
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo

रेलवे ट्रैक के फाटक नंबर सी-24 (घाटी गांव को जाने वाले रास्ते पर बना) पर सोमवार की शाम एक कार तेज गति से जा रही जम्मू मेल से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


दरअसल, शाम करीब छह बजे एक ट्रेन के आने की सूचना पर घाटी गांव को जाने वाले रास्ते पर बने फाटक को बंद किया गया था। आम दिनों की ही तरह दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसी बीच, उक्त ट्रेन गुजरी और गेट मैन ने फाटक खोल दिया।
विज्ञापन


जैसे ही वाहनों के बेड़े में खड़ी एक कार चालक रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए आगे बढ़ा तभी अचानक से जम्मू की ओर से आ रही जम्मू मेल पहुंच गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक कार का अगला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ चुका था और कार सवार चार जिंदगियों की जान आफत में आ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद जम्मू मेल लगभग 45 मिनट मौके पर ही खड़ी रही। इस बीच, रेल यातायात भी डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। चूक कहां और कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।


हादसे के चलते कठुआ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली तीन ट्रेनें भी देरी से पहुंची। जम्मू मेल डेढ़ घंटा लेट कठुआ पहुंची। शाम 6:45 बजे पहुंचने वाली डीएमयू और पूजा एक्सप्रेस को भी पीछे ही रोक दिया गया। इसके चलते मुसाफिर परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed