फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kathua illegal hostel case recovered items will go for forensic test

J&K: कठुआ अवैध हॉस्टल में यौन शोषण मामला, जब्त सामान को एफएसएल जांच के लिए भेजेगी पुलिस

Fri, 14 Sep 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
jammu kathua illegal hostel case recovered items will go for forensic test
लाल घेरे में आरोपी प्रोटेंस्ट प्रीस्ट एंथनी - फोटो : अमर उजाला

कठुआ के पारलीवंड इलाके में चर्च के नाम पर चलाए जा रहे प्रीस्ट के अवैध हॉस्टल में मासूम बच्चों से यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किए गए प्रोटेंस्ट प्रीस्ट एंथनी से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध हॉस्टल से मुक्त करवाए गए बच्चों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जा रहा है। छह सितंबर को अवैध हॉस्टल में छापामारी के दौरान प्रशासनिक टीम की ओर से जब्त किए गए सामान को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सील किए गए सामान, जिसमें एंथनी का मोबाइल भी शामिल है, पुलिस उसे एफएसएल जांच के लिए भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन

 

राजस्व विभाग की टीम भी अवैध हॉस्टल की भूमि को लेकर रिकार्ड जांच चुकी है, हालांकि इसकी रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मुक्त करवाए गए बच्चे प्रशासनिक देखभाल में नारी निकेतन और बाल आश्रम में रखे गए हैं, जिसके लिए बाकायदा अधिकारियों की टीम समय-समय पर जाकर उनकी समस्याओं को भी जान रही है। विशेषज्ञ डाक्टरों से बच्चों की जांच भी करवाए जाने की सूचना है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मुक्त करवाई गई बच्चियों की मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छह सितंबर पारलीवंड इलाके में शिकायत के आधार पर एक अवैध हॉस्टल में छापामारी की थी। मासूम बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम से सामने अवैध हॉस्टल चलाने वाले एंथनी द्वारा यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बच्चों को नारी निकेतन और बाल आश्रम शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed