फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news kathua news

सुबह 10 बजे तक खुली दुकानें, इसके बाद पसर गया सन्नाटा

विज्ञापन
jammu kashmir news  kathua news
कठुआ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लॉकडाउन जारी है। रविवार सुबह आम दिनों की तरह आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुलीं रहीं, जो 10 बजे बंद हो गई। इसके बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान केवल इक्का-दुक्का वाहन या फिर लोग सड़कों पर दिखाई दिए। वहीं जगह-जगह तैनात पुलिस के जवान लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश का दिन होने के चलते सभी कार्यालय भी बंद रहे। जिसका परिणाम यह रहा कि सड़कों पर कर्मचारियों की आवाजाही नहीं रही, जिसके चलते पूरे शहर में दिन भर सन्नाटा रहा, लेकिन शाम होने के बाद मौसम बेहतर होते ही कुछ लोग सड़कों पर दिखाई दिए, जो गश्त कर रही पुलिस को देखकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन

शहर में लॉकडाउन को प्रभावी बनाए रखने के लिए जराई चौक, हटली मोड़ चौक, कालीबाड़ी चौक और गुज्जर हॉस्टल चौक के पास पुलिस ने कंटीली तार लगाकर शहर के बाहर से आने वाले रास्तों को पहले से ही बंद कर रखा है। इसके अलावा शहर में भी डीसी ऑफिस के पास, शहीदी चौक, जिला पुलिस मुख्यालय, आंबेडकर चौक आदि स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed