{"_id":"60aab5338ebc3eff5c30bb1d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu235859684","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानपुर में 9 पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानपुर में 9 पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित
विज्ञापन
महानपुर। पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का काम तेज हो गया है। महानपुर में 15 पंचायतों में से 9 में 5 बेड के कोविड केयर सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं जबकि अन्य पंचायतों में भी काम तेजी से जारी है।
कोविड संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही कोविड केयर सेंटरों में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा सकेगी। इससे उप जिला अस्पताल बनी और कठुआ कोविड केयर सेंटर पर बोझ कम होगा।
एडीसी बसहोली तिलक राज थापा के निर्देश के अनुसार तहसील महानपुर में 9 पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर दिए हैं। महानपुर के बीडीओ परमदीप सिंह ने बताया कि कोविड के चलते पंचायत स्तर पर लोगों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आशा वर्कर और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें इन सेंटरों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां पर पंचायत सुविधा नहीं होगी वहां पर सरकारी स्कूलों की इमारतों को भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है उनको जरूरत पड़ने पर पास में ही ऑक्सीजन सुविधा मिल पाएगी।