फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

नहर को साफ किए बिना ही पानी छोड़ दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बैसाखी से पहले ही सिंचाई विभाग ने कठुआ नहर में पानी छोड़ दिया है, लेकिन इसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही नहर में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों में खासा रोष है। किसानों के मुताबिक इससे जहां साइफन में नहर के चोक होने का खतरा है वहीं नहरों का यह कचरा अब सीधे खेतों में पहुंचेगा। इससे पहले से ही जजर्र हालत में चल रही कूहलों के ओवरफ्लो होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन

दरअसल लगभग बीस दिन से नहर की सफाई और जरूरी मरम्मत का कार्य रविवार को भी जारी था। जिला सचिवालय से सटी नहर के किनारे स्थित गुरुद्वारे के नजदीक मशीनें अभी नहर से मलबा हटाने के काम में लगी थीं। इसी बीच अचानक सिंचाई विभाग ने नहर में पानी छोड़ दिया। नहर में कई जगह कचरे के ढेर और मलबे को हटाने का काम किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही पानी छोड़ देने से विभागीय कार्यवाही सवालों के घेरे में आ गई है। कुछ दिन पहले ही ठेकेदार द्वारा नहर की सफाई के नाम पर कचरे को भी शहर के बीचों बीच नहर में जलाने का काम किया जा रहा था जिस पर नगर परिषद ने संज्ञान लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। किसानों ने बताया कि हर साल विभाग नहरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ती करता है। कई जगह सफाई की ही नहीं जाती है और उसकी राशि जारी करवा दी जाती है। इस बार भी विभाग ने काम पूरा होने से पहले ही नहर में पानी छोड़ दिया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

..............
कोट
नहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन जिस जगह सफाई पूरी नहीं हुई है वहां पानी नहीं छोड़ा जाएगा। 80 फीसदी तक सिविल कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। शेष काम कभी भी अंजाम दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed