{"_id":"69dea40513afb8ce7005fda1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131029-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेवा बांध के पास गत्ती में क्षतिग्रस्त बनी-भंडार सड़क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेवा बांध के पास गत्ती में क्षतिग्रस्त बनी-भंडार सड़क बहाल
Wed, 15 Apr 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सेवा बांध किनारे गत्ती में सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनसंवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक डॉ.रामेश्वर सिंह ने किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। पिछले करीब दस दिनों से बंद पड़ी बनी-भंडार सड़क को सेवा बांध के समीप अस्थायी रूप से यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सड़क खुलने से लोगों को राहत मिली है।पिछले कई दिनों से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्से के पास निजी मालिकाना भूमि से अस्थायी तौर पर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात सुचारु किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क बहाल होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। लंबे समय से मार्ग बंद रहने के कारण दैनिक जीवन,व्यापारिक गतिविधियों और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा था।
विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई है। स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित यातायात के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।