{"_id":"69d2bd626010d9105c0a8f4e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130696-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली गिरने से 61 भेड़-बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली गिरने से 61 भेड़-बकरियों की मौत
Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी के अस्सो गांव की घटना, खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से रुका था खानाबदोश परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र में बिजली गिरने से 61 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। यह घटना बनी के अस्सो गांव में उस समय हुई जब एक खानाबदोश परिवार खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से वहां रुका हुआ था।
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से जारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण परिवार अस्सो में ठहर गया। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से बड़ी संख्या में मवेशी इसकी चपेट में आ गए।
वेटरनरी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभावित पशुपालकों रकीब पुत्र अब्दुल गनी की 28 बकरियां और 3 भेड़ जबकि गफूर पुत्र रकीब की 29 बकरियां और 1 भेड़ की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से रेवेन्यू और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित परिवार ने सरकार और जिला प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाए।