{"_id":"69c83e7def8042c793070478","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130441-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर लोगों ने जताया रोष
Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बनी में प्रदर्शन करते स्थानीय लोगसंवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। लोगों ने सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर शनिवार को रोष जताया। स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश सोंधी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया और मूलभूत सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बनी शहर में कहीं भी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है जिस कारण बाहर से आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हजारों लोग बैंक, सरकारी दफ्तरों और अन्य कार्यों के सिलसिले में बनी पहुंचते हैं लेकिन शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मजबूरन खुले में शौच करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि अन्य शहरों में सार्वजनिक शौचालयों की उचित व्यवस्था होती है लेकिन बनी में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे न केवल आमजन को असुविधा हो रही है बल्कि पूरे शहर की स्वच्छता और गरिमा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। गंदगी और खुले में शौच की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लेखराज सुंदरम, सूरज कुमार सहित अन्य व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे।