{"_id":"69c6ef50456e534ecb046c1d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130425-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डुग्गन की टीम ने 2-5 के सेट से जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डुग्गन की टीम ने 2-5 के सेट से जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Sat, 28 Mar 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
डुग्गन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानितसंवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवा सम्मेलन के अंतर्गत डुग्गन में करवाई वॉलीबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा सम्मेलन के अंतर्गत डुग्गन में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। फाइनल मुकाबला डुग्गन और बाड़ी टीम के बीच खेला गया। डुग्गन टीम ने 2-5 के सेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजक विपिन कुमार ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे और अन्य हानिकारक आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सके।