{"_id":"69daafdbaf770ccfa804c084","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130929-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टाटा मेमोरियल सेंटर से जुड़ने वाला पहला कॉलेज बना जीएमसी कठुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टाटा मेमोरियल सेंटर से जुड़ने वाला पहला कॉलेज बना जीएमसी कठुआ
Sun, 12 Apr 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीएसआईआर आईआईआईएम के साथ जीएमसी कठुआ ने समझौता किया
- फोटो : संस्थान
कैंसर मरीजों को जल्द मिलेगी जीएमसी में रेडियोथैरेपी सुविधा : डॉ. जितेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ।राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अब कैंसर मरीजों के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। जीएमसी के डॉक्टरों को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चंडीगढ़ के सहयोग से शार्ट टम सर्जरी और प्रशिक्षण के कोर्स करवाए जाएंगे। इससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मरीजों को अब कैंसर उपचार के लिए मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जीएमसी ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चंडीगढ़ और सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन जम्मू के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके तहत विशेषज्ञ सेवाएं, आधुनिक तकनीक और शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से कैंसर उपचार की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिलेगा। जीएमसी कैंसर के डॉक्टरों को टाटा मेमोरियल इंस्टीट्यूट की समय-समय पर अल्पकालिक पाठ्यक्रम सुविधा भी मिलेगी।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कॉलेज परिसर में कैंसर ट्रीटमेंट एंड एजुकेशन प्रोग्राम (सीटीईपी) का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने लाइब्रेरी में स्थापित एचवीएसी सिस्टम का उद्घाटन भी किया। समझौता ज्ञापन के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण और जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया मौजूद रहे। डॉ. भूषण और जसरोटिया ने जीएमसी को जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से एक बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, सीईटीपी प्लांट की रखी नींव
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय पुस्कालय का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) सुविधा से लैस है। उन्होंने भविष्य के डॉक्टरों को वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन पहल के तहत उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। कॉलेज परिसर में 150 केएलडी क्षमता वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का शिलान्यास किया गया। इससे पर्यावरण प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।
अगले महीने तक चालू हो जाएगी परियोजना
कठुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने शाहपुरकंडी बैराज की प्रगति परियोजना अगले महीने तक चालू हो जाएगी। इससे कठुआ, सांबा के साथ-साथ पठानकोट और गुरदासपुर को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे शीघ्र ही विजयपुर तक खोल दिया जाएगा। खेल ढांचे को बढ़ावा देने के लिए अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हीरानगर के लिए अतिरिक्त भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिल जाएगी। उमर सरकार अतिरिक्त भूमि हस्तांतरण पर राजी हो गई है। अगले छह महीनों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन कठुआ तक पहुंच जाएगी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय विधायकों के साथ समन्वय मजबूत करें, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करें और पीएम स्वनिधि व पीएम सूर्यघर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में विधायक राजीव जसरोटिया, विधायक डॉ. भारत भूषण, विधायक विजय कुमार, विधायक दर्शन सिंह, विधायक सतीश शर्मा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों की समस्या को उठाया। बिलावर विधायक ने धार सड़क के अलावा भूस्खलन और बारिश से हुई दुर्दशा बताई। बैठक के बाद मंत्री ऐरवां धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद