फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: संगोष्ठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने पर दिया जोर

Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में सड़क सुरक्षा पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की रोड सेफ्टी कमेटी की ओर से रखा गया। इसमें विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल 15 प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अधिकांश विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट के माध्यम से अपने विचार रखे।

प्रतिभागियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना चाहिए, निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए और ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कार्यक्रम के अंत में एक इंटरएक्टिव सत्र भी रखा गया, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी कमेटी की संयोजक निशा कुमारी की देखरेख और कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संगीता सूदन की मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed