{"_id":"69b1c6e7cd235fb75908475a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129891-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पीएचसी खरोट को मिली नई इमारत\nइमरजेंसी और आयुष कक्ष अलग से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पीएचसी खरोट को मिली नई इमारत इमरजेंसी और आयुष कक्ष अलग से
Thu, 12 Mar 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी खरोट की नई इमारत का उद्घाटन करती स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौने दो करोड़ की लागत से बनी इमारत का स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्थापना के एक दशक बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खरोट को आखिरकार अपनी नई इमारत मिल गई। लगभग 1.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन का उद्घाटन बुधवार को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने किया।
मंत्री इत्तू ने कहा कि यह इमारत लंबे समय से राशि के अभाव में अधूरी पड़ी थी। स्थानीय विधायक ने इस मामले को उनके संज्ञान में लाया तो उन्होंने तुरंत विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई गई। पिछले 13 महीनों में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। सरकार का प्रयास है कि हर पीएचसी में जांच सुविधाओं का विस्तार किया जाए। मंत्री ने कहा कि पीएचसी की इमारतें केवल भवन बनकर न रह जाएं बल्कि वहां मरीजों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
नए भवन में पीएचसी की शुरुआत होने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि इससे आसपास की 15 हजार की आबादी को टीकाकरण से लेकर आयुष चिकित्सा और दंत चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इससे पहने डिस्पेंसरी की इमारत में ग्रामीण इन सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते थे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण, आयुक्त सचिव स्वास्थ्य एम राजू, परिवार कल्याण निदेशक डॉ. पूनम सेठी, उपायुक्त राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नई इमारत में होंगी यह सुविधाएं
नई एक मंजिला पीएचसी इमारत में फार्मेसी, टीकाकरण, इमरजेंसी, आयुष कक्ष और डेंटल सेवाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नए भवन में एक पांच बिस्तरों का वार्ड भी बनाया गया है। इस सुविधा से न केवल खरोट पंचायत को बल्कि अन्य आसपास के आधा दर्जन गांव पडयारी, पुराना पिंड, परातां, महरोली, कलसपुर और मेहताबपुर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस इमारत का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था जिसे वर्ष 2020 तक लगभग पूरा कर लिया गया था। इस दौरान कोरोना महामारी में इस तैयार इमारत में क्वारेंटाइन सेंटर बना दिया गया जिससे इस इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद गत वर्ष स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त 20 लाख की राशि जारी कर खस्ताहाल इमारत का मरम्मत कार्य करवाया गया जिसको बुधवार को जनता को समर्पित की गई।