{"_id":"6998c1f8aed3d7f9b60f8f51","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129293-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डोगरी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी और गुजराती लोक नृत्य पर दी प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डोगरी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी और गुजराती लोक नृत्य पर दी प्रस्तुतियां
Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज कठुआ में एनएसएस के शीतकालीन शिविर का समापन संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिवसीय एनएसएस विशेष शीतकालीन शिविर संपन्न
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शीतकालीन शिविर का समापन हो गया है। शुक्रवार को समापन समारोह पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। उन्होंने डोगरी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी और गुजराती लोक परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों को विद्यार्थियों ने खूब सराहा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बीते सात दिनों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
समारोह में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. जयपाल सिंह मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकार मनुज केसर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों की लगन और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि सात दिवसीय शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतु कुमार शर्मा के देखरेख में आयोजित किया गया।