{"_id":"683df2c4ddd2bf67cd05f7c5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-120674-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चन्नग्रां गांव में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चन्नग्रां गांव में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू
Tue, 03 Jun 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
चन्नग्रां में चल रहा पंचायत घर का निर्माण कार्य।
- फोटो : kathua news
कठुआ। चन्नग्रां के ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं भी मिल पाएंगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने इस गांव में 16.96 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय ठेकेदार को इस भवन को बनाने का कार्यादेश जारी किया गया है। इसका निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा।
पंचायत घर के भवन के नींव का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए संबंधित विभाग ने 30 लाख की राशि निर्धारित की थी लेकिन ठेकेदार ने 44 प्रतिशत की कम कीमत पर 16.96 लाख रुपये में निर्माण कार्य पूरा कराने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच रोमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से पंचायत घर बनवाने की मांग कर रहे थे। बताया कि यह सुविधा न होने के कारण कई सालों तक ग्राम सभा का आयोजन सीएफसी इमारत या सामुदायिक भवन में होती रही।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूरी पर स्थित इस पंचायत को सबसे अंत में सुविधा मिल रही है। पूर्व सरपंच ने बताया कि एक दशक पहले भी गांव में पंचायत घर बनाने की कवायद शुरू हुई थी। तब करीब छह लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उसका काम भी नींव डालने तक सीमित रहा था।
-- -- कोट--
चन्नग्रां पंचायत में पंचायत घर के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि पंचायत को इसकी सुविधा जल्दी मिल सके। -सुरेश कुमार, जेई, ग्रामीण विकास विभाग, कठुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -