{"_id":"67e99d0373883f12c504cda9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-118759-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हिंदू नववर्ष पर शहर में बाइक रैली निकाली, सैकड़ों युवा हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हिंदू नववर्ष पर शहर में बाइक रैली निकाली, सैकड़ों युवा हुए शामिल
विज्ञापन
चैत्र प्रतिपदा पर शहर में निकाली गई बाइक रैली में शामिल युवा।
- फोटो : चैत्र प्रतिपदा पर शहर में निकाली गई बाइक रैली में शामिल युवा।
कठुआ। चैत्र प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की ओर शहर में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों बाइक सवार युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा थाम कर पूरे शहर का चक्कर लगाया। युवाओं ने शहर के सभी चौक चौराहों से गुजर कर शहरवासियों को हिंदू नववर्ष पर मुबारकबाद दी। लोगों ने जगह-जगह खड़े होकर रैली का स्वागत किया।
रविवार को आयोजित रैली की शुरूआत रामलीला मैदान से शुरू हुई। यह शहीदी चौक, भगवान परशुराम चौक, कालीबड़ी चौक से वापस नहर चौके से होते हुए ड्रीमलैंड पार्क, शहीद सुनील चौधरी चौक से हटली मोड़ होते हुए मुखर्जी चौक में आकर संपन्न हुई। रैली दौरान कई जगहों पर शहरवासियों की ओर से खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए थे। युवाओं ने हर जगह रुककर प्रसाद ग्रहण किया और स्थानीय लोगों खासकर आयोजकों को नय नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं। बाइक रैली में शामिल समिति के वरिष्ठ सदस्य संदीप सिंह ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा पर रैली का आयोजन करने का मकसद लोगों को हिंदू नववर्ष के बारे में बताना है। कहा कि पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की भी शुरुआत होती है।
उधर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालित 20 शाखाओं में चैत्र प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। वहीं बौद्धिक सत्र के दौरान संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष की गतिविधियों पर चर्चा की गई। ताकि संघ की गतिविधियों को प्रभावी बनाया जा सके।