फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में सक्ता चक से मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। नगरी पुलिस पोस्ट के अंतर्गत सक्ता चक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर ही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामला बीती मंगलवार की देर रात का है। जब पुलिस को सूचना मिली कि सक्ता चक में राष्ट्रीय मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में एक शव मिला है। मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय अंकुश कुमार सहगल पुत्र पवन सहगल निवासी डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने बहन और बहनोई के साथ अपने फूफा से मिलने के लिए राजबाग स्थित उनके घर आया था। शाम के वक्त करीब 6 और 7 बजे के बीच युवक बच्ची की दवाइयां लेने के लिए राजबाग आया था। इसके बाद युवक वापस फूफा के घर नहीं पहुंचा। युवक के परिजन लगातार उसे फोन कर रहे थे, पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed