{"_id":"69c6eef0ca3530cdc009e26b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130419-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बलासा खू क्षेत्र में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बलासा खू क्षेत्र में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट
Sat, 28 Mar 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिनों से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तहसील हीरानगर की हरिपुर पंचायत के बिलासा खू क्षेत्र में एकमात्र सरकारी हैंडपंप के खराब होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 20 दिनों से हैंडपंप से या तो दूषित पानी दे रहा है या फिर बिल्कुल पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह हैंडपंप इलाके के लोगों के लिए साफ पानी का मुख्य और एकमात्र स्रोत है। यह सरकारी हैंडपंप है इसलिए लोग लंबे समय से इसी के पानी पर निर्भर हैं। बीते कुछ दिनों से इसमें तकनीकी खराबी आ गई है जिस कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से इस समस्या को लेकर गुहार लगाई है लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार संजू ने बताया कि हैंडपंप के खराब होने के बाद से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। पहले इसी हैंडपंप से साफ पानी मिलता था लेकिन अब इसमें गंदा पानी आ रहा है और कई बार बिल्कुल पानी नहीं आता। ऐसे में लोगों को मजबूर होकर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत करवाई जाए।