{"_id":"69c6f2ab3325ad02a70df5a6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130412-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शूर्पणखा की नाक कटने और सीता हरण का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शूर्पणखा की नाक कटने और सीता हरण का मंचन
Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
धार महानपुर रामलीला के दृश्य प्रस्तुत करते हुए कलाकार जागरूक पाठक
टिल्ला देवल गांव में रामलीला जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। टिल्ला देवल गांव में जारी रामलीला में वीरवार की रात को शूर्पणखा की नाक काटने और सीता हरण के दृश्यों का मंचन किया गया। वनवास के दौरान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण चित्रकूट से चलकर पंचवटी पहुंचे जिसके बाद कुछ दिन पंचवटी में रुके।
रावण की बहन शूर्पणखा अचानक एक दिन पंचवटी घूमने आई और राम-लक्षमण को देखकर मोहित हो गई और उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। राम और लक्ष्मण दोनों ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी। इसके बाद खर दूषण ने बहन की दुर्दशा देखकर भगवान राम से युद्ध करने के लिए पहुंचे और दोनों मृत्यु को प्राप्त हुए। इसके बाद शूर्पणखा ने रावण को अपनी व्यथा सुनाई। बहन की नाक कटने से क्रोधित रावण अपने मामा मारीच के पास पहुंचा और सीता हरण की रणनीति बनाई।मारीच के भेष में मृग भगवान राम को दूर जंगल में ले गया। मौका पाकर साधु का वेश धारण कर रावण ने माता सीता का हरण कर लिया।