{"_id":"69b9b7bf82cfca932603ae69","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130086-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जोड़ेयां माता भवन के मार्ग से हटाई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जोड़ेयां माता भवन के मार्ग से हटाई बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
जोडेयां माता मंदिर परिसर में बर्फबारी के बाद का नजारा
- फोटो : Samvad
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बनी। चैत्र नवरात्र से ठीक पहले हुई ताजा बर्फबारी के बाद जोड़ेयां माता मंदिर परिसर और मंदिर आसपास के रास्तों पर बर्फ जम गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए कमेटी पहले ही तैयारियों में जुट गई है। जोड़ेया माता लंगर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर परिसर और आने-जाने वाले रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान कई स्थानों पर 3 से 4 इंच तक बर्फ जमी, जबकि कुछ जगहों पर यह आधा फीट तक बर्फ जमा हुई थी। इसे कमेटी के सदस्यों ने कड़ी मेहनत के बाद हटा दिया है। कमेटी के अध्यक्ष सुशील बांजलिया ने बताया कि 19 तारीख से नवरात्र शुरू हो रहे हैं इसलिए कमेटी पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है। बर्फ हटाकर रास्तों को साफ किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। बांजलिया ने प्रशासन से अनुरोध किया कि नवरात्रों के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।