फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: छह दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित, लोग परेशान

Wed, 28 Jan 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 28 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सर्द मौसम में दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित जल स्रोतों से लाना पड़ रहा पानी
विज्ञापन



बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव मे पिछले छह दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पीयूष गुप्ता, मनोज कुमार, देवेंद्र, सुलेखा देवी, कबीत सिंह और सुमित ने बताया कि उनके गांव के लिए नाला भीनी में बनाए गए डगवैल से पेयजल सप्लाई की जाती है लेकिन पिछले कई दिनों से डगवैल पर मोटर नहीं चलाई गई और पंपिंग न होने की वजह से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है।
इस कारण गांव के 3000 से अधिक लोगों को पानी न मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग के अधिकारियों के साथ-साथ सिविल विंग के अधिकारियों को भी बताया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसकी वजह से लोगों ने जल शक्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सर्दी के मौसम में गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में जल्द पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने उपायुक्त से संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------
कोट
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
- विनय खोसला, एडीसी बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed