{"_id":"683df28ffd1e0a6b7c09a4d4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120664-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स 11 बनी ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स 11 बनी ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Tue, 03 Jun 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बनी। छेत्री स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यहां छेत्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसका समापन सोमवार को हो गया। इस टूर्नामेंट में कुल 28 टीमों ने भाग लिया। इनमें पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की भी एक टीम शामिल थी। इसके फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स 11 बनी ने क्रिकेट ट्रॉफी जीती।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स इलेवन बनी और धार इलेवन भंडार के बीच खेला गया। यह रोमांचक रहा। टॉस जीतकर धार इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
फ्रेंड्स इलेवन बनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अरविंद कुमार ने 23 गेंदों पर 53 रनों की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धार इलेवन भंडार की टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 87 रन ही बना सकी। इस तरह फ्रेंड्स इलेवन बनी ने यह मुकाबला शानदार तरीके से जीत लिया।
विजेता टीम को 18,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपये के साथ एक ट्रॉफी भी प्रदान की गई। शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद कुमार को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। अरविंद ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 180 रन बनाकर पांच विकेट भी झटके।
बनी के विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
विजेता टीम और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और समर्पण के लिए उन्होंने बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को खूब रोमांचित किया। इससे युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।