फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: सहकारिता से बाजार को टक्कर देंगे ग्रामीण इलाकों में तैयार बेकरी उत्पाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
नए यूनिट में तैयार किए बेकरी उत्पाद। - फोटो : kathua news
कठुआ। जिले में सहकारिता से ग्रामीण क्षेत्रों के बेकरी उत्पाद अब बाजार में टक्कर देने जा रहे हैं। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्राथमिक कृषि सहकारी समिति सलोर ने बेकरी उत्पादन में कदम रख दिया। केक्स एंड बेक्स, टेस्ट ऑफ सहकार नाम शुरू हुई इकाई ग्रामीण इलाके में आजीविका के साथ साथ प्ररेणा का भी माध्यम बनेगी।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की उप निदेशक तस्बीना शेख ने बताया कि ''''''''केक्स एंड बेक्स'''''''' सहकारी ब्रांड ''''''''टेस्ट ऑफ सहकार'''''''' के अंतर्गत शुरू की गई एक बेकरी यूनिट है, जो गुणवत्तापूर्ण बेक्ड उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को कौशल आधारित रोजगार से सशक्त बनाएगी। उन्होंने बताया कि इस यूनिट को सोसायटी के सदस्य ही चलाएंगे। इकाई किस तरह से चलाई जानी है इसका निर्णय सोसायटी के बोर्ड सदस्य करेंगे। यूनिट चलाने के साथ ही उन्होंने इससे होने वाली आय से लोन की किस्त, फिर सोसायटी का हिस्सा, कर्मचारी का वेतन और सदस्यों का प्रॉफिट निकालना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रॉसेसिंग में आगे बढ़ते हुए 12 महीने चलने वाला यह बिजनेस निश्चित रूप से और लोगों को भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed