{"_id":"682f72b1e5f9cc4bae05e915","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120330-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जमीन के झगड़े में मारपीट, पथराव में 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जमीन के झगड़े में मारपीट, पथराव में 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : kathua news
बनी। सरथली इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। वारदात के बाद से कई लोग फरार हैं। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
सब डिवीजन के सरथली इलाके में उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के अनुसार यह घटना आखिरी रात लगभग 12:30 बजे की है, जब अब्दुल रशीद नामक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दी कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन फसल उगाने और पहले से उगी फसल को काटने का कार्य कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां स्थिति जल्द ही बिगड़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प होने लगी।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत कस्बा बनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनकी पहचान पुलिसकर्मी ओमप्रकाश व स्वर्ण सिंह और अन्य व्यक्ति बनिया मीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर नंबर 45 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब तक 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को हिरासत में लिया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।