फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

क्रिकेट : चंदवा की टीम मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें चंदवा की टीम ने कठुआ की टीम को एक विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चंदवा के कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंदी टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया ।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कठुआ की टीम के बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में कठुआ की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए ।कठुआ के बल्लेबाज गुलशन ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया वहीं बल्लेबाज विपुल ने 18 रन बनाए। चंदवा के गेंदबाज सतनाम सिंह ने चार विकेट चटकाए। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवा की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन मध्यम क्रम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 18वें ओवर में चंदवा की टीम ने नौ विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया और एक विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चंदवा के बल्लेबाज गौरव जसरोटिया ने 28 रन बनाए वहीं बल्लेबाज शिवम ने 18 रन बनाए। कठुआ के गेंदबाज साहिल ने दो विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चंदवा के गेंदबाज सतनाम सिंह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed